सरपंच प्रत्याशी
रमेश पूनिया
शिक्षा, खेल, पर्यावरण, पानी और रोजगार — गांव के हर वार्ड और हर ढाणी का संतुलित विकास। अपनी समस्या या सुझाव सीधे इस पोर्टल पर दर्ज करें — हर आवेदन का नंबर मिलेगा और उसकी स्थिति आप स्वयं देख सकेंगे।
आपके वार्ड की समस्या क्या है?
अभी बताएं →उम्मीदवार परिचय
- उच्च शिक्षित
- तकनीकी और कंप्यूटर की समझ
- शिक्षा, खेल और पर्यावरण के संरक्षण की सोच
- बेहतर मैनेजमेंट
- प्रोग्रेसिव थिंकिंग
विज़न
- शिक्षा को बढ़ावा और संसाधनों में सुधार व बढ़ाने का प्रयास
- शिक्षा और खेल के माध्यम से युवाओं के भविष्य निर्माण में सहयोग और खेलों में अवसर प्रदान करना
- पर्यावरण संरक्षण
- सार्वजनिक संसाधनों, जमीन-जगह का संरक्षण
- रास्तों का निर्माण और समाधान
- तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा
- जल प्रबंधन को लेकर विशेष प्रयास
- खेती-किसानी तक सभी सरकारी सुविधाओं की पहुंच का प्रयास (फसल बीमा का लाभ सुनिश्चित करना)
- रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास और पंचायत क्षेत्र में रोजगार हो इसका विशेष प्रयास
- सार्वजनिक पुस्तकालयों और खेल मैदानों का निर्माण एवं संरक्षण
- सार्वजनिक संसाधनों के विकास एवं संरक्षण का प्रयास (जैसे तालाब, सड़क, शिक्षा के संसाधन, मुक्तिधाम, धार्मिक स्थल इत्यादि)
🗓️ चुने जाने पर पहले 100 दिनों की प्राथमिकताएँ
- सभी वार्डों में वार्ड सभा — हर वार्ड की समस्याओं की सूची इस पोर्टल पर सार्वजनिक
- पेयजल, स्ट्रीट लाइट और रास्तों की तत्काल समस्याओं की सूची बनाकर संबंधित विभागों को प्रस्ताव भेजना
- पेंशन, राशन, आवास, फसल बीमा व किसान योजनाओं के लिए पात्र परिवारों हेतु सहायता शिविर
- पंचायत कार्यालय में सहायता डेस्क और हर सप्ताह निश्चित जन सुनवाई दिवस
- पंचायत के आय-व्यय व स्वीकृत कार्यों की जानकारी सूचना पट्ट और पोर्टल पर
प्रमुख सार्वजनिक संकल्प
सभी संकल्प →शिक्षा को बढ़ावा और संसाधनों में सुधार
सरकारी स्कूलों में भवन, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय और पढ़ाई के संसाधन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग व जनसहयोग से प्रयास।
शिक्षा और खेल से युवाओं का भविष्य निर्माण
युवाओं को पढ़ाई और खेल में आगे बढ़ने के अवसर; खेल प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण में सहयोग।
पर्यावरण संरक्षण
पौधारोपण, ओरण-गोचर व हरियाली का संरक्षण, और गांव को स्वच्छ-हरा बनाने के लिए अभियान।
रास्तों का निर्माण और समाधान
ढाणियों को जोड़ने वाले रास्तों, गांव की गलियों और खराब सड़कों के निर्माण/मरम्मत के प्रस्ताव संबंधित योजनाओं में भेजना।
जल प्रबंधन पर विशेष प्रयास
पेयजल आपूर्ति, टांके, खेत-तलाई, तालाब-नाडी और वर्षा जल संचयन पर विशेष ध्यान।
खेती-किसानी तक सभी सरकारी सुविधाओं की पहुंच
फसल बीमा का लाभ सुनिश्चित करने, किसान सम्मान निधि, कृषि अनुदान और मृदा परीक्षण जैसी योजनाओं की जानकारी व आवेदन में सहायता।
पंचायत क्षेत्र में रोजगार के अवसर
मनरेगा कार्य, स्वरोजगार योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास।
सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान
गांव में पुस्तकालय/अध्ययन कक्ष और खेल मैदान के निर्माण एवं रख-रखाव के प्रस्ताव।
हर ढाणी तक पेयजल
जल जीवन मिशन में छूटे घरों/ढाणियों का सर्वे कर कनेक्शन हेतु प्रस्ताव; गर्मी में पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के लिए समय पर व्यवस्था का प्रयास।
ये प्रस्तावित संकल्प हैं, स्वीकृत सरकारी कार्य नहीं।
गांव की प्रमुख समस्याएँ
पूरे आँकड़े →नागरिकों द्वारा दर्ज समस्याओं के आधार पर (कुल 1)
जनता से सुझाव
गांव के विकास के लिए आपका सुझाव सबसे कीमती है। बिना शिकायत दर्ज किए भी आप सुझाव भेज सकते हैं, और बता सकते हैं कि कौनसे काम सबसे पहले होने चाहिए।
आपकी जानकारी सुरक्षित है
आपका मोबाइल नंबर, नाम और फोटो कभी सार्वजनिक नहीं किए जाते। आधार नंबर, जाति या धर्म की जानकारी नहीं ली जाती। जानकारी केवल समस्या-समाधान के लिए उपयोग होती है और तय समय बाद हटा दी जाती है।